Posts

Showing posts with the label healthy food

All About Yam (Zimikand) in Hindi | जिमीकंद (सूरन) के फायदे, उपयोग और नुकसान | Zimikand Recipe

Image
 बाजार में आम सब्जियों के साथ साथ कुछ ऐसी भी सब्जियां मौजूद होती हैं, जिनके बारे में ज्यादा लोगों को जानकारी नहीं होती है। जिमीकंद भी उन्ही सब्जियों में से ऐसी एक सब्जी है, जिसके बारे में कम लोग जानते हैं। जिमीकंद एक प्रकार का कंद-मूल है, जिसमें कई खास पोषक तत्व पाए जाते हैं। इस पर किये गए अध्ययनों से पता चलता है कि यह खाद्य पदार्थ शरीर को स्वस्थ बनाए रखने और स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में मदद कर सकता है। इन्हीं पोषक तत्वों, जिमीकंद के फायदे, जिमीकंद बनाने के तरीके और इससे होने वाले नुकसान के बारे में हम इस लेख में बता रहे हैं। What is Yam (Zimikand) |  जिमीकंद  ( सूरन )  क्या   है  ? जिमीकंद  ( सूरन  ) एक जड़ है , जिसे सब्जी के रूप में खाया जाता है। स्वास्थ्य के लिहाज से इसे प्राकृतिक जड़ी - बूटी भी माना जाता है। इसका वैज्ञानिक नाम अमोर्फोफ्लस पेओनिफोलियस (Amorphophallus Paeoniifolius) है। इसे अंग्रेजी में याम (Yam) के नाम से भी जाना जाता है। यह दिखने में हाथी के पैर जैसा लगता है , इसलिए इसे एलिफेंट...